छत्तीसगढ़

राज्य सरकार विकास के गति को तेजी से अंजाम दे रही है : ईश्वर साहू

image_380x226_66ae393eb521e.jpg

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित स्वरस्वती साईकिल योजना कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साजा मे साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमे साजा विधायक ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मूलचंद शर्मा, जितेन्द्र साहू भी सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक ईश्वर साहू का बुके भेटकर शिक्षकों ने स्वागत अभिनंदन किया।  तत्पश्चात  9 वी कक्षा के 57  बालिकाओं को विधायक ईश्वर साहू के हाथो साईकिल वितरण किया गया।

इस दौरान विधायक ईश्वर साहू ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार में विकास की गंगा बहा रही है। लगातार क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी l बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की सोच है। 

-विधानसभा साजा में छात्र-छात्राओं के लिए सरकारी सुविधा से युक्त कोचिंग की व्यवस्था हो..
प्रदेश कार्य समिति सदस्य मूलचंद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाओं को दिए गए साइकिल वितरण से उन्हें स्कूल आने-जाने में पूर्ण रूपेण सुविधा होगी सरकार की सोच के लिए साधुवाद विष्णु देव सरकार को दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में जगदलपुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई जैसे जिलों में शासकीय स्तर पर कोचिंग की व्यवस्था निर्धन गरीब बच्चों के लिए सरकार करती है उसी तर्ज पर विधानसभा साजा में भी बच्चों के लिए उच्च स्तर की कोचिंग की सुविधा शासकीय तौर पर की जाए ताकि बच्चे अपने भविष्य को सवारते हुए अपनी आकांक्षाओं को पूर्ण करें। सभा को जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नारद देवांगन, जितेन्द्र साहू अधिवक्ता, संतोष यादव,जीतू पवार बिसऊ साहू, लोकेश्वरी साहू, दुर्गा गोयल, सहित छात्र छात्राएं पालकगण,शिक्षक गण उपस्थित रहे।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.