रिसाली में मना 78 वां स्वतंत्रता दिवस

रिसाली में मना 78 वां स्वतंत्रता दिवस
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने मुख्य कार्यालय में सुबह 8 बजे ध्वजा रोहण किया। वहीं मुख्य कार्यक्रम के ठीक पहले निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने श्याम नगर स्थित टंकी कार्यालय पहुंुची और ध्वजा रोहण की। इस अवसर पर महापौर ने वीरगति को प्राप्त हुए सेनानियों को याद करते हुए राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।

इसके बाद रिसाली निगम की ब्रांड एंबेसडर सोनाली चक्रवर्ती ने स्वयं सिद्धा समिति के पदाधिकारियों के साथ एस.एल.आर.एम. सेंटर में कार्य करने वाली 38 महिला सफाई मित्र को साड़ी और निगम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित की। इस अवसर पर महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, अनुप डे, डाॅ. सीमा साहू, सोनिया देवांगन, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, ईश्वरी साहू, रेखा देवी, जमुना ठाकुर, सारिका साहू, रमा साहू, सविता ढवस, सरिता देवांगन, विलास बोरकर व निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।