सांसद ने पूरा किया ग्रामीणों का भरोसा, बेहरचुआं में धान खरीदी केन्द्र स्वीकृत

सांसद ने पूरा किया ग्रामीणों का भरोसा, बेहरचुआं में धान खरीदी केन्द्र स्वीकृत
-संयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा एवं डॉ रश्मि भूरे रहेंगी अतिथि दक्षिणापथ, दुर्ग। वर्तमान समय महिलाओं की सोच में काफी परिवर्तन आया है। शिक्षित महिलायें समाज के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है। इस प्रकार भौतिक एवं मानसिक विकास के काफी अवसर उन्हें प्राप्त हुये हैं और हो रहे हैं। परन्तु सामाजिक रूप से नारी की सोंच में अधिक परिवर्तन नहीं है। बेटे की चाह में कन्या भ्रूण हत्या, देश में नासूर का रूप ले चुकी है, जिसके लिये देश में बेटी बचाओ जैसे अभियान सरकार को चलाने पड़ रहे है। जिसके लिए परिवर्तन के लिये नैतिक मूल्यों की पुर्नस्थापना हेतु सामूहिक प्रयत्न एवं जन चेतना की आवश्यकता है। नारी को भी कर्तव्यों एवं मूल्यों के प्रति जागरूक होना होगा। आधुनिकता में स्वतंत्रता एवं स्वच्छंदता के बीच का फर्क समाप्त हो रहा है। अत: महिलाओं के भी नैतिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण की आवश्यकता है जिससे वह चरित्रवान, गुणवान, आत्मनिर्भर बन सकें तथा आध्यात्मिक परिपेक्ष्य में देखा जाये तो वर्तमान समय सृष्टि अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं, जबकि पूरे विश्व में व्यापक परिवर्तन की संभावनायें सर्वत्र अपेक्षित हैं। ऐसे में सृष्टि के सृजनहार, विश्व परिवर्तक, परमपिता परमात्मा शिव स्वयं अपनी शक्ति नारी में संचरित कर नवयुग स्थापन का दायित्व नारी शक्ति को देते हैं। अपनी खोई हुई शक्ति को पुन: जागृत करके, परिमार्जितत करके एवं संगठित करके एक बेहद शक्तिशाली संगठन के द्वारा विश्व परिवर्तन एवं नव विश्व सृजन का कार्य उनके हाथों में सौंपते है। इसी उद्देश्य को लेकर अग्रसर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय महिला सशक्तिकरण की प्रत्यक्ष मिसाल कायम किया हैं। विश्व में 140 देशों में अपने लगभग 4000 सेवाकेन्द्रों का नेतृत्व एवं संचालन नारीशक्ति कर रही हैं महिलाओं द्वारा संचालित यह सबसे बड़ी और अनूठी संस्था हैं। जो कि महिला सशक्तिकरण का सर्वोत्तम उदाहरण हैै। इसी परिपेक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमरी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रविवार 6 मार्च 2022 संध्या 4 बजे से ब्रह्माकुमारीज राजऋषि भवन केलाबाड़ी दुर्ग में 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलायें-नये भारत की ध्वज वाहक विषय पर महिला जागृति आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिव्य गीत- संगीत, प्रेरणादायी उद्बोधन रहेगा विशेष कॉमेन्ट्री द्वारा योग की अनुभूति भी कराई जायेगी। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर बहन प्रियंका वर्मा, डॉ रश्मि भूरे ब्रम्हाकुमारी रुपाली बहन, ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा बहन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसी कार्यक्रम में 7 मार्च 2022 से 13 मार्च 2022 तक सकारात्मक चिन्तन द्वारा महिलाओं के आन्तरिक शक्तियों के विकास हेतु सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया हैं जिसका समय प्रात: 8 से 9 एवं संध्या 7 से 8 बजे हैं। इसमें से किसी भी एक समय कोई भी नागरिक संस्था में शिविर का लाभ लेने हेतु अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते है।