नल घर शॉपिंग कम्प्लेक्स के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ निगम ने बस चालको पर लगाया जुर्माना

नल घर शॉपिंग कम्प्लेक्स के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ निगम ने बस चालको पर लगाया जुर्माना
RO No.12822/158

RO No.12822/158

RO No.12822/158

दक्षिणापथ, नगरी। युवक - युवतियों को नाव लेकर डैम के अंदर घुसना उस समय भारी पड़ गया जब उनके ही दो साथी डैम में डूब गए। घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवतियों को ढूंढने का भरपूर प्रयास किया लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की बताया जा रही है। मिली जानकारी के गरियाबंद के धवलपुर से शादी कार्यक्रम में शामिल होने कुछ लोग बेलरबाहरा आए थे। जिनमें से तीन लड़के और 4 लड़कियां सोंढूर डैम घूमने चले गए।नाव मे सवार होकर डैम का सैर कर वापस किनारे लौट रहे थे तभी नाव में पानी भरता देख दो लड़के नाव से छलांग लगा दिए। जिससे नाव पलट गया। इस घटना में 5 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। जिसमें एक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दो लोग मोनिका और बिंदिया पानी में डूब गए जिनकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह और मेचका थाना प्रभारी मथुरा सिंह ठाकुर टीम के साथ तत्काल मौके पहुँचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीओपी मयंक रणसिंह ने बताया कि कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने बेलरबहरा आए हुए थे। सभी नाव लेकर डैम में गए हुए थे। तभी नाव पलट गई जिसमें से दो युवतियां उम्र लगभग 14- 15 वर्ष की है अब तक नहीं मिल पाई है। शाम होते तक प्रयास किया गया। इसके बाद अब फिर सुबह से प्रयास किया जाएगा।