प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश समव्यक मुकेश चंद्राकर को शासन से मिली अहम जिम्मेदारी

प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश समव्यक मुकेश चंद्राकर को शासन से मिली अहम जिम्मेदारी
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

एजेंसी ,इंदौर | महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम ही नही ले रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर के गीता नगर इलाक़े में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने सब्जी अच्छी न बनने से नाराज होकर अपनी पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसके  बाद जब पत्नी की हालत बिगड़ी तो वो अस्पताल लेकर पहुंचा और जब अस्पताल में महिला का उपचार शुरू हुआ तो आरोपी पति वहां से फरार हो गया। झुलसी हुई महिला को देखकर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मेरा पति किसी न किसी बात पर झगड़ता ही रहता है। आज भी सब्जी के बात पर मुझे केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने के बाद जब वह जलने से तड़पने लगी और चिल्लाई तो पति आग बुझाने का प्रयास करने लगा। आरोपी ने महिला के शरीर पर पानी डाल दिया। आरोपी अरविंद सिंह ने पत्नी को दोपहिया वाहन पर बैठाया और अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसने पीड़िता को भर्ती कराने के बाद अपने जले हाथों पर भी मरहम-पट्टी कराई और कुछ देर बाद फरार हो गया। पुलिस ने पूछताछ कर पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए और  आरोपी अरविंद सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।