चुन-चुनकर मारेंगे..BJP विधायक की मुसलमानों को खुली धमकी; नीतेश राणे के खिलाफ FIR दर्ज

चुन-चुनकर मारेंगे..BJP विधायक की मुसलमानों को खुली धमकी; नीतेश राणे के खिलाफ FIR दर्ज
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। राणे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 153 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं – एक श्रीरामपुर थाने में और दूसरी तोपखाना थाने में।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में एक मोर्चा निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए थे। मोर्चे के बाद हुई एक सभा में, नितेश राणे ने मुसलमानों को खुले तौर पर धमकी दी और कहा, हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ यदि किसी ने कुछ कहा, तो मस्जिदों में जाकर चुन-चुन कर मारेंगे।
महंत रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समाज के पैगंबर पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में उनके खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे। इसके बाद, अहमदनगर में सकल हिंदू समाज की ओर से रामगिरी महाराज के समर्थन में नितेश राणे के नेतृत्व में मोर्चा आयोजित किया गया था।
एआईएमआईएम नेता वारिश पठान ने नितेश राणे का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा भड़काना चाहती है। पठान ने नितेश राणे के भाषण को भड़काऊ बताते हुए उनकी गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।