छत्तीसगढ़ ओपन राज्य कराटे चैंपियनशिप 2024 में अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी रिसाली के बच्चों ने 1 गोल्ड और 10 रजत सहित 32 पदक जीतने का गौरव हासिल किया 

छत्तीसगढ़ ओपन राज्य कराटे चैंपियनशिप 2024 में अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी रिसाली के बच्चों ने 1 गोल्ड और 10 रजत सहित 32 पदक जीतने का गौरव हासिल किया 
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

-आशुतोष त्रिपाठी को काता में गोल्ड और कुमिते में रजत पदक मिला है
-सभी विजेताओं को परमेश्वरी भवन, प्रगति नगर, रिसाली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया
-हर बार और भी बेहतर करने का जज्बा खिलाड़ियों को सफलता अवश्य दिलाएगी : घनश्याम देवांगन 
भिलाई। छत्तीसगढ़ ओपन राज्य कराटे चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता में अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी रिसाली के बच्चों ने 1 गोल्ड और 10 रजत सहित कुल 32 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। फीनिक्स कराटे डू एसोसिएशन इंडिया द्वारा 15 एवं 16 जून 2024 को महिला महाविद्यालय भिलाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कवर्धा, कोंडागांव, राजनांदगांव, बेमेतरा, जयपुर सहित देश के अन्य राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने मंगलवार को परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में आयोजित समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक अभिषेक कुमार का भी सम्मान किया गया। 

समारोह को संबोधित करते हुए एकेडमी के संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने कराटे के सभी विजेता खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हुए निरंतर अभ्यास जारी रखें। हरेक खिलाड़ी को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए गंभीरतापूर्वक सतत तैयारी करनी चाहिए। हर बार और भी बेहतर करने का जज्बा खिलाड़ियों को सफलता अवश्य दिलाएगी। 
यह प्रतियोगिता मेल और फीमेल वर्ग में कराटे के काता और कुमीते केटेगरी में आयोजित की गई थी। पदक जीतने वालों में आशुतोष त्रिपाठी को काता में गोल्ड और कुमिते में रजत पदक मिला है।

अन्य विजेता खिलाड़ियों में सुशांत वर्मा को कुमिते में कांस्य पदक, रिमझिम देवनाथ को कुमीते में कांस्य पदक, केसर देवांगन को काता और कुमिते में कांस्य पदक, कलश गैंगबोईर को काता और कुमिते में कांस्य पदक, अनिक को काता में कांस्य पदक, नवयंश ठाकुर को काता में रजत पदक, आकृति आनंद को कुमिते में कांस्य पदक, प्रथमेश गांधी को कुमिते में कांस्य पदक, मिहिर प्रकाश को काता में कांस्य पदक, वरुणिका प्रसाद को कुमिते में कांस्य पदक, अभ्युदय प्रसाद को काता और कुमिते में रजत पदक, कौस्तुभ खोबरागड़े को कुमीते में कांस्य पदक, हर्षप्रीत सिंह को काता में कांस्य पदक, मेधा देवांगन को काता में रजत और कुमिते में कांस्य पदक, मयंक देवांगन को काता में कांस्य और कुमिते में रजत पदक, दक्षा सिंह को कुमिते में रजत पदक, उत्कर्ष सिंह को कुमिते में कांस्य पदक, अनुभव सिंह को काता में कांस्य और कुमिते में रजत पदक, भाविका कंवर को काता में रजत और कुमिते में कांस्य पदक, आर. प्रियंका को काता में कांस्य और कुमिते में रजत पदक, भव्य वर्मा को कुमिते में कांस्य पदक मिला है। सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों के साथ ही उनके अभिभावक एवं रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में बच्चों को नियमित रूप से कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।