एक्सरसाइज करने से पहले जरूर जान लें कुछ खास भ्रामक धारणाएं

एक्सरसाइज करने से पहले जरूर जान लें कुछ खास भ्रामक धारणाएं

दक्षिणापथ, दुर्ग। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का जन्मदिन के अवसर पर संगठन एवं अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को एनएसयूआई पारंपरिक रूप से मनाएंगी, रविवार को हम सभी मोर गौठान, मोर जिम्मेदारी अभियान की पूरे राज्य में शुरुवात करेगी। अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार रविवार को पुलगांव के गौठान में समस्त कांग्रेसजन, एनएसयूआई द्वारा गौठान में रहने वाले पशुओं के लिए पूरे सालभर चारे का इंतजाम भी करेंगे साथ ही पुलगांव चौक में कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व मे मास्क, सेनिटाइजर का वितरण कर आम राहगीरों का मुंह मिठा भी कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, नगर निगम के सभापति राजेश यादव, दीपक दुबे, जयंत देशमुख सहित कांग्रेसजन भी मौजूद रहेंगे। सोनू साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौवंश के संरक्षण और हाल ही में गोधन न्याय योजना शुरू की हंै। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के माध्यम से देश-दुनिया की सबसे बड़ी गौसेवा शुरू की हैं। इसी गौसेवा भाव के साथ रविवार को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का जन्मदिन जिले के गौठान में जाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व के रूप में जन्मदिन मनाया जाएगा। साथ ही सभी को गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, राम गमन पथ संयोजन एवं गौठान योजना के लाभ से अवगत कराया जाएगा। इस दिन अन्य कार्यक्रम के तहत गौ सेवक, गौठान समिति एवं ग्वालों का सम्मान, किसानों से राजीव गांधी न्याय योजना के लाभ पर चर्चा कर वीडियो बनाया जाएगा, गौधन न्याय योजना से लाभान्वित हुए आमजनों से चर्चा की जाएगी। इस दौरान जिले के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला, विधान सभा, ब्लॉक पदाधिकारी, सोशल मीडिया समंवयक, छात्रसंघ पदाधिकारी, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय पदाधिकारी, स्कूल यूनिट सहित समस्त कार्यर्ताओं की उपस्तिथि रहेंगे हैं।