भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अपने ही रिकार्ड को तोड़ कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की 

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अपने ही रिकार्ड को तोड़ कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की 
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

-हर राउंड में बनाते रहे अजेय बढ़त 
-भाजपा में उत्साह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छाया निराशा
दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया मंगलवार की सुबह 8 बजे जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई। मतगणना के आए प्रारंभिक रुझानों में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अजेय बढ़त अंतिम चरण तक बनाए रखा, उन्होंने 17 वे राउंड में 864480 वोट पाकर 4 लाख से ऊपर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि अभी 1 लाख 50 हजार मतो की गिनती बाकी हैं। मतगणना के इन रुझानों ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को बड़ा झटका दिया है। जिससे भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फिर निराशा छा गई है। समाचार के लिखे जाने तक शाम  की स्थिति तक 17 राउंड की मतगणना पूरी कर ली गई थी। कुल 22 चक्रों में मतगणना की जानी है।
भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने 2019 का पिछला लोकसभा चुनाव 3 लाख 92 हजार मतों के अंतर से जीता था। इस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता उनके 6 लाख मतों से जीतने की उम्मीद लगा रखे हैं। मतगणना में विजय बघेल को मिल रहे भारी लीड से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल मतगणना के प्रथम राउंड से ही कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू पर अजेय बढ़त बनाए हुए है। शाम 6 बजे की स्थिति तक 17 राउंड की गिनती पूरी की जा चुकी थी। जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को 8654480 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने 465125 वोट प्राप्त किए थे। कुल 1390742 मतों की गिनती पूर्ण हो चुकी थी। लगभग 1.50 लाख मतों की गिनती और की जानी है। इस स्थिति में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 4 लाख से अधिक मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक लीड लिए हैं। वे दुर्ग शहर से 72272 से जीते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक गजेन्द्र यादव ने 48 हजार मतों से बड़ी जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से विजय बघेल को 72 हजार से अधिक दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में लीड मिली। विजय बघेल  दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सभी 9 विधानसभाओं में सबसे ज्यादा दुर्ग शहर विधानसभा से लीड लिए हैं। जिसका पूरा श्रेय दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव को जाता है। जिन्होने दुर्ग शहर में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में जोरदार चुनावी माहौल बनाया था। इसी प्रकार दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की मेहनत भी रंग लाई है। ललित चंद्राकर ने भी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में जमकर मेहनत की। पिछले विधानसभा चुनाव में ललित चंद्रकार की जीत की लीड जितनी नहीं थी, उससे ज्यादा विजय बघेल को वे लीड दिलाते नजर आ रहे है। विधायक ललित चंद्राकर ने चुनाव प्रचार के दौरान पहले ही घोषणा भी कर दी थी कि जितने लीड से वे विधानसभा चुनाव जीते हैं, उससे ज्यादा लीड से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जीत दिलाएंगे। मतगणना के रुझान से दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जमकर खुशियां मना रहे हैं। बहरहाल मतगणना की प्रक्रिया जारी है। मतगणना के अंतिम परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।