विधायक ललित चन्द्राकर ने विजय बघेल को दूसरी बार ऐतिहासिक जीत से निर्वाचित होने पर दिया बधाई

विधायक ललित चन्द्राकर ने विजय बघेल को दूसरी बार ऐतिहासिक जीत से निर्वाचित होने पर दिया बधाई
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से  विजय बघेल को प्रचंड जीत की शुभकामनाएं देते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि एक एक कार्यकर्ताओ के सुख दुख का लेखा जोखा रख उनके लिए संकट मोचन का काम विजय भैया करते आ रहे हैं। कुशल नेतृत्व, आदर्श राजनीति में रम चुके इस निर्वादित नेता को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक महा विजय के लिए देश की देव तुल्य जानता का हार्दिक आभार और कार्यकर्ताओ का अभिनंदन। यह प्रचंड जीत प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, विश्वनीयता और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।