भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह सहित अनेक मंत्री नेता होंगे शामिल...

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह सहित अनेक मंत्री नेता होंगे शामिल...

 दुर्ग।  दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 15 अप्रेल को तामझाम के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा,केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र से 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता व अनेक नेता शामिल होंगे। नामांकन रैली के पूर्व रविशंकर स्टेडियम स्थित मानस भवन मैदान में एक जनसभा होगी जिसे सभी नेतगण संबोधित करेंगे। रैली व सभा की तैयारी को लेकर लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव कुमार अग्रवाल जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम स्थल से लेकर आज पूरे रैली मार्ग का मुआयना कर जिम्मेदार पदाधिकारीयो को  आवश्यक निर्देश दिए।
         देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने भाजपा कार्यकर्ता ही नही आम जनता भी उत्साहित है और नामांकन रैली में बड़ी संख्या में दुर्ग भिलाई बेमतरा संगठन जिले से कार्यकर्ता पहुचेंगे। लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली के पूर्व मानस भवन प्रांगण में सुबह 11बजे एक बड़ी सभा होंगी जिसमें अनेक लोगो का भाजपा प्रवेश का भी कार्यक्रम निर्धारित है। सभा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अनेक नेतागण संबोधित करेंगे। तपश्चात मानस भवन से नामांकन रैली निकलेगी जो पचरी पारा कुआ चौक,फरिश्ता कांप्लेक्स,इंदिरा मार्केट,पुराना बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल करेंगे। इसके लिए आज दिन भर लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्षों को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ को लाने निर्देशित किया गया है ।