दो दिन बाद तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

दो दिन बाद तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। तापमान में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दो दिन पहले तक जहां रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था तो वहीं अब ठंड में कमी आई है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज 20 नवंबर से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं 22 नवंबर के बाद से तेज ठंड पडऩे के भी आसार नजर आ रहे हैं। बढ़ती ठंड के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए है। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक छूट दी जा रही है। इन दिनों बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आ गई है। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है।