टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर प्रालि. में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह आयोजित

टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर प्रालि. में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह आयोजित
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। बोरई औद्योगिक विकास केन्द्र, रसमड़ा,दुर्ग स्थित ईकाई टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर प्रालि. प्रांगण में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च के अवसर पर सुरक्षा सप्ताह का आयोजन  04 से 11 मार्च 2024 तक किया गया। सप्ताह का शुभारम्भ 04 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ध्वज का रोहण कर सेवानियुक्तों में सुरक्षा शपथ ग्रहण किया। सप्ताह के दौरान सेवानियुक्तों के लिए सुरक्षा पोस्टर, सुरक्षा स्लोगन, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगितायें एवं सेवानियुक्तों द्वारा सुरक्षा गीत व सुरक्षा प्रहसन के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें सेवानियुक्तगण स्वमैव अधिक से अधिक संख्या में भाग लिये। सप्ताह का समापन 11 मार्च को आशुतोष पाण्डेय (उप संचालक औ. स्वा. एवं सुरक्षा) के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि आशुतोष पाण्डेय ने औ. स्वा. एवं सुरक्षा को छ.ग. शासन की प्राथमिकता बताते हुए, औद्योगिक ईकाईयों में कार्य करने वाले श्रमिकों को सुरक्षित कार्य करने की कला एवं कार्य वातावरण निर्माण के विषय पर बहुमूल्य टीप दिया।

उन्होंने औद्योगिक श्रमिकों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए श्रमिकों के साथ ही नियोजकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं नियोजकों से आग्रह किया कि वे, कारखाना अधिनियम 1948 के परिपालन में श्रमिकों एवं मशीनों की सम्पूर्ण सुरक्षा उपायों का गम्भीरता से पालन करें, उन्होने मानव जीवन को धरती में सबसे अनमोल बताते हुए जीवन सुरक्षा न केवल एक औद्योगिक ईकाई में बल्कि दैनिक जीवन में इसे सुरक्षित रखने का आवह्न करते हुए व्यक्तिगत् सुरक्षा उपकरणों के धारण करने पर विशेष जोर दिया। कारखाना प्रमुख जय थॉमस एवं कारखाना प्रबंधक  के.टी. तिड़के ने भी समापन समारोह को संबोधित किया।
कार्यक्रमों में ईकाई प्रमुख  जय थामस,  के.टी. तिडके,  यदुवेन्द्र सिंग, के.पी. सिंग, संजय वर्मा, एम. एस. रेड्डी, मनोज महाजन, रक्तिम अधिकारी, संजय केडिया, कमलेश पवार, एस.व्ही. कृष्णा, राज कुमार गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश साहू एवं पी. भास्कर राव (सेफ्टी ऑफिसर) सहित बड़ी संख्या में सेवानियुक्तगण एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया ।
समापन के अवसर पर अतिथियों द्वारा सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेयताओं को पुरुस्कृत किया गया। शून्य दुर्घटना का रनिंग शिल्ड पॉवर प्लाण्ट प्रभाग को प्रदान किया गया।