टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर  में विश्व पर्यावरण दिवस

टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर  में विश्व पर्यावरण दिवस
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। बोरई औद्योगिक विकास केन्द्र, रसमड़ा, जिला-दुर्ग स्थित ईकाई टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर प्रा. लि. के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2024 को सेवानियुक्तों द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का शपथ ग्रहण कर वर्ष 2024 के लिए वृहद वृक्षारोपण कार्यकम का शुभारंभ किया। ईकाई द्वारा इस वर्ष कम से कम 3000 पौधों का रोपण कर इसका समुचित संरक्षण व्यवस्था किए जाने की योजना है।
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कारखाना प्रमुख जय थामस, कारखाना प्रबंधक के. टी. तिड़के एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्यावरण के विषय पर चर्चा करते हुए सेवानियुक्तों को यह संदेश दिया कि वृक्ष जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण अवयव है। जो न केवल जीवन रूपी आक्सीजन प्रदान करता है बल्कि प्रदूषण के रोकथाम, वर्षा एवं धरती को शितलता व उर्वरकता प्रदान कर इसे उपजाउ बनाता है। उन्होंने कहा कि भूमि का पुर्णोद्धार, मरूस्थलीकरण और सूखे से निपटने की शक्ति की भावना को आत्मसात करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें। उन्होंने पर्यावरण के लिए वृक्ष को अनमोल बताते हुए इसे हर हाल में संरक्षित रखने, निरन्तर प्रयास करते रहने का आह्नावान किया। विदित हो कि ईकाई द्वारा कारखाना परिसर में लगभग 20,000 पौधों का रोपण कर इसे संरक्षित किया गया है जो कि अब वृक्ष का रूप धारण कर चुके हैं एवं अपने निगमित समाजिक दायित्व के निर्वहन में हरिहर छत्तीगढ़ योजना के अंतर्गत आस पास के क्षेत्र, स्कूल व रोड किनारे लगभग 25 हजार पौधों का रोपण कर इसे संरक्षित करने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में ईकाई प्रमुख  जय थामस, के. टी. तिडके, गौरव गुप्ता, यदुवेन्द्र सिंग, एम. एस. रेड्डी, मनोज महाजन, के.पी. सिंग, गौतम मोइत्रा, कमलेश पवार, राकेश बावनकर, जलील खान्, दविन्दर सिंग, राजेश मारशकोले, नीरज सिंग, राज कुमार गुप्ता, दिनेश साहू, पवन श्रीवास्तव, संजीव शर्मा एवं ओम प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्‌या में सेवानियुक्तगण ने भाग लिया ।