श्री जलाराम ट्रॉफी जिला स्तरीय सीनियर एवं महिला शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन 

श्री जलाराम ट्रॉफी जिला स्तरीय सीनियर एवं महिला शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन 
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

- दिमागी कसरत के खेल में 107 खिलाडियों का जमावड़ा
दुर्ग। राज्य शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा डीएवी मॉडल कॉलेज के सहयोग से स्वर्गीय लाल जी भाई आडतिया की स्मृति में श्री जलाराम ट्रॉफी जिला स्तरीय सीनियर एवं वीमेन चैस चैंपियनशिप 2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि आर्य शिक्षण समिति दुर्ग/भिलाई के अध्यक्ष विनीत बंसल एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी प्रवीण भाई आडतिया द्वारा शतरंज की चाल चलकर किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि इंटरनेशनल ऑर्बिटर रॉकी देवांगन, डीएवी कॉलेज प्रबंधन से संतोष शर्मा एवं विनीत श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत बंसल ने उपस्थित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ऐसे आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ दुर्ग की सराहना की एवं भविष्य में हर संभव सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। समाजसेवी प्रवीण भाई ने शतरंज को बौद्धिक विकास का खेल बताते हुए आगे भी श्री जलाराम ट्रॉफी शतरंज स्पर्धा को और भी वृहद रूप से कराने की घोषणा की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, श्री जलाराम बप्पा एवं स्वर्गीय लाल जी भाई आडतिया के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। संघ के कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी द्वारा शतरंज संघ एवम आयोजन की जानकारी दी गई। अतिथियों का स्वागत संघ के दिनेश जैन, संजय खंडेलवाल, एस के भगत,मोरध्वज चंद्राकर,ललित वर्मा, दिव्यांशु उपाध्याय,मनोज साहू,दीपक बंजारा, अजय झग्गर साहू,जयंता दास, बद्री ताम्रकार,शरद गोस्वामी,त्रिलोक सोनी द्वारा किया गया। चैंपियनशिप के चीफ आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय है। उक्त स्पर्धा सात चक्रों में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में कुल 107 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। जिसमे 5 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक के खिलाड़ी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

तृतीय चक्र के उपरांत शीर्ष 10 खिलाड़ी इस प्रकार है:
पुरुष वर्ग:
1. योगेश सोनी - 3 अंक
2. आशुतोष बनर्जी - 3 अंक
3. राहुल शर्मा - 3 अंक
4. आदित्य मेश्राम - 3 अंक
5. अभिषेक एरपुड़े - 3 अंक
6. शिल्प कुमार घोडेशवार - 3 अंक
7. प्रियांशु पाटले - 3 अंक
8. ईशान सैनी - 3 अंक
9. पी एल शास्त्री - 3 अंक
10. यश टंडन - 3 अंक
महिला वर्ग:
1. इशिका आर्याना मड़के - 3 अंक
2. सुषमा बरैया - 2 अंक
3. परिधी लिलहरे - 2 अंक
4. अश्मि मेहता - 2 अंक
5. काशवी जैन - 2 अंक
6. मीनल साहू - 2 अंक
7. चारवी मांडले - 2 अंक
8. रिद्धिमा तिवारी - 2 अंक
9. ध्वनि वरु - 2 अंक
10. मानस्वी शर्मा - 1.5 अंक
     कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी  एवम आभार प्रदर्शन दिनेश जैन द्वारा किया।