ब्रेकिंग

धमधा थाना में लर्निंग लाइसेंस शिविर: चार दिनों में 565 वाहन चालकों के बने लर्निंग लाइसेंस, हजारों लोगों की परिवहन संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण

41118112026111508whatsappimage2026-11-18at4.40.04pm(1).jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। ग्रामीण अंचलों के वाहन चालकों को परिवहन संबंधी सुविधाएं सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा धमधा थाना परिसर में आयोजित पांच दिवसीय लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी समाधान शिविर में लोगों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। शिविर के चार दिनों में कुल 565 वाहन चालकों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। वहीं हजारों नागरिकों ने अपने वाहनों एवं परिवहन संबंधी विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार यातायात पुलिस दुर्ग तथा परिवहन विभाग दुर्ग के संयुक्त सहयोग से यह शिविर 14 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन वाहन चालकों को सुविधा उपलब्ध कराना है, जो दूरी एवं अन्य कारणों से लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए दुर्ग स्थित परिवहन कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं।
शिविर में लर्निंग लाइसेंस बनाने के साथ ही वाहनों के पीयूसी, बीमा, फिटनेस, ई-चालान, लाइसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, स्थायी लाइसेंस सहित परिवहन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व से लंबित ई-चालान का निःशुल्क भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसका वाहन चालक लाभ उठा रहे हैं।
शिविर के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल एवं कॉलेजों में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस दुर्ग एवं परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक वाहन चालकों से अपील की है कि वे 18 नवंबर को शिविर के अंतिम दिन धमधा थाना पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा अपने लाइसेंस एवं वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण कराएं।
पुलिस विभाग के अनुसार आगामी दिनों में इसी तरह के शिविर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को परिवहन संबंधी सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराई जा सकें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.