दुर्ग। स्व. पांडुरंग रामाराव जिला चिकित्सालय के अंतर्गत संचालित मातृत्व एवं शिशु विभाग में ‘एक पौधा बेटी के नाम’ अभियान के तहत विशेष आयोजन किया गया। विभाग के तृतीय तल पर आयोजित इस कार्यक्रम में 15 नवजात बच्चियों की माताओं को पौधे भेंट कर बेटियों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके सम्मान एवं महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रूढ़िवादी मानसिकता को समाप्त करने का संदेश देना है। इसके साथ ही पौधों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
ज्ञातव्य है कि ‘एक पौधा बेटी के नाम’ अभियान विगत कई महीनों से जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य एवं श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला चिकित्सा सेवा प्रभारी दिलीप ठाकुर द्वारा निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नवजात बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। ऐसे में समाज को बेटियों के प्रति समानता, सम्मान और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।
आयोजन में दिलीप ठाकुर, सीताराम ठाकुर, संजय खानखोजे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, के.आर. मुदलियार सहित वार्ड की सिस्टर माधुरी, सिस्टर सुमन, सिस्टर दीपिका एवं गार्ड सतीश की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सक्रिय योगदान रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.