-11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर और 16 से 25 नवंबर तक वार्ड एवं बूथ स्तर पर होगा जनसंवाद कार्यक्रम
दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत शहर के सभी मंडलों, वार्डों और बूथों में जन चौपाल लगाकर आम जनता से संवाद किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी।
इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक राजीव भवन में आयोजित हुई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 15 नवंबर तक प्रदेश के सभी मंडल स्तरों पर ‘मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 16 से 25 नवंबर तक दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड और बूथ में जन चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शहर के सभी 10 मंडलों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को प्रभारी नियुक्त कर कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इन जन चौपालों में एआईसीसी के प्रभारी राजेश ठाकुर और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रविंद्र चौबे भी शामिल होंगे।
धीरज बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी को लेकर उठाए गए सवाल अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर देश के करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के चुनावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इन चुनावों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग करती है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय मानती है।
बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा की कथित कारगुजारियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को जन चौपाल के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा। अभियान में प्रभारी नेताओं के साथ शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटियों के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल होंगे।
-बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, संगठन मंत्री रायसेन निकला, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, आनंद कपूर, ताम्रकार, जयश्री साहू, मनीष बघेल, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, अजय शर्मा, विजयंत पटेल, दुष्यंत देवांगन, अब्दुल गनी, संजय बत्रा, दीपक जैन, राहुल शर्मा, विजेंद्र भारद्वाज, नंदकिशोर शर्मा, खुर्शीद अहमद, लखन साहू, प्रकाश सिवानकर, सुनीत घोष, शिशिरकांत कसर, आयुष शर्मा, राकेश साहू, रवि कोरिया, हिमांशु शर्मा, राजकुमार वर्मा, गणेश सोनी, अशोक मेहरा, मनोज सिंह, सुभाष पाल, ईश्वर साहू, संजय गर्ग एवं जय साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.