दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता) केदार कश्यप का जन्मदिन प्रदेशभर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने मंत्री केदार कश्यप से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रीतपाल बेलचंदन ने मंत्री केदार कश्यप के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.