बड़ी ख़बरें

नगपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर सिविल अस्पताल बनाने की मांग, 30-40 गांवों को मिलेगा लाभ

38104112026141644whatsappimage2026-11-04at7.45.21pm.jpeg

-बघेरा रेलवे क्रॉसिंग में लगने वाले जाम से मिलेगी राहत, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं के साथ 108 एंबुलेंस और महतारी एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध कराने की उठी मांग
दुर्ग।
विकासखंड दुर्ग के अंतर्गत ग्राम नगपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल में उन्नयन करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में ग्राम नगपुरा के पंच खिलेंद्र साहू एवं पूर्व पंच बलराम कौशिक ने शासन-प्रशासन से जनहित में आवश्यक पहल करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल अस्पताल के रूप में उन्नयन होने से नगपुरा सहित आसपास के 30 से 40 गांवों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय दुर्ग ले जाना पड़ता है। इस दौरान बघेरा रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर घंटों तक जाम में फंसना पड़ता है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलने में परेशानी होती है। नगपुरा में 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में समय की बचत होगी।
मांगकर्ताओं के अनुसार अस्पताल के उन्नयन से आवश्यकतानुसार नए पदों का सृजन होगा तथा चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति से रात्रिकालीन चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही पृथक रूप से 108 एंबुलेंस और 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगपुरा क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य स्थानों से एंबुलेंस बुलानी पड़ती है। आयुर्वेद चिकित्सालय अंजोरा, धमधा नाका रेलवे स्टेशन एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग से उपलब्ध कराई जा रही 102 महतारी एक्सप्रेस को कॉल मिलने पर नगपुरा पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होना बेहद आवश्यक है।
मांगकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 10 जनवरी 2024 को जारी आदेश क्रमांक एफ 11-35/2023/17 का भी उल्लेख करते हुए नगपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की मांग रखी है।
खिलेंद्र साहू एवं बलराम कौशिक ने शासन से आग्रह किया है कि ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुरा को 50 बिस्तर के सिविल अस्पताल में उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि आसपास के 30 से 40 गांवों के लोगों को सुलभ, बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.