दुर्ग-भिलाई

दिल्ली महारैली के लिए दुर्ग से सैकड़ों कांग्रेसजन रवाना

94630102026112249whatsappimage2026-10-30at4.52.07pm(1).jpeg

-धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में ट्रेन, बस और विमान से पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Image after paragraph


दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली रवाना हुए। कार्यकर्ता हमसफर, गोंडवाना एवं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों, बसों और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं वरिष्ठ नेता विमान से महारैली में शामिल होंगे।
ट्रेन से जाने वाले कार्यकर्ताओं का नेतृत्व दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया, बस से जाने वाले कार्यकर्ताओं का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार तथा सड़क मार्ग से जाने वाली कामगार मजदूर कांग्रेस की टीम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर कर रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं के दल में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, राकेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि यह महारैली लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। दुर्ग शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की भागीदारी संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ता अनुशासन और एकजुटता के साथ दिल्ली पहुंचकर महारैली में शामिल होंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.