दुर्ग-भिलाई

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात

73623102026123620whatsappimage2026-10-23at5.58.18pm.jpeg

-₹10 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण, शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन को मिलेगा बढ़ावा
दुर्ग।
दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु दुर्गवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन से स्वीकृत ₹10 करोड़ की राशि से मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य से शहर के प्रमुख मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
     कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में दुर्ग शहर में आधारभूत सुविधाओं और सड़क नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। जिला मुख्यालय होने के कारण दुर्ग में जिलेभर से नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना आवश्यक है। मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क बनने से इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।
    केबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। दुर्गवासियों की मांगों के अनुरूप शहर में सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
-बोरसी और पुलगांव रोड पर भी फोरलेन निर्माण
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चार स्थानों पर फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति पूर्व में मिल चुकी है। इनमें बोरसी से महाराजा चौक तक तथा जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इन सड़कों के निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने, आवागमन को सुचारु बनाने और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क की स्वीकृति दुर्ग शहर के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। 
-मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से बदल रही दुर्ग की तस्वीर
दुर्ग शहर में लगातार हो रहे विकास कार्यों से नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्गवासियों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उनका संकल्प है कि दुर्ग शहर को बेहतर सड़क, सुगम यातायात और आधुनिक विकसित बनाया जाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.