दुर्ग-भिलाई

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 781 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा

61523102026113454whatsappimage2026-10-23at5.02.33pm.jpeg

-दुर्ग यातायात पुलिस ने नौ माह में परिवहन विभाग को भेजे प्रस्ताव, शराब पीकर वाहन चलाने और तेज रफ्तार सहित गंभीर उल्लंघनों पर कार्रवाई

Image after paragraph


दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के शुरुआती नौ माह में यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले कुल 781 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजे गए हैं।
यातायात पुलिस द्वारा यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। गंभीर यातायात उल्लंघनों के मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण तैयार कर परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं।
-गंभीर यातायात उल्लंघनों पर पुलिस की नजर
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज रफ्तार में वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, यातायात संकेतों का उल्लंघन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाकर परिवहन करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस तरह के यातायात उल्लंघनों से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इससे न केवल वाहन चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में सख्ती बरतते हुए संबंधित चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं।
-यातायात पुलिस की वाहन चालकों से अपील
यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, शराब सेवन के बाद वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा यातायात संकेतों का पालन करें।
पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.