होम / दुर्ग-भिलाई / महापौर की निधि से बनेगा चबूतरा और शौचालय
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा क्षेत्र के विभिन्न वार्डांे में भूमिपूजन की। उनकी निधि से आशीष नगर, पुरैना एनएसपीसीएल, डुण्डेरा पूर्व व रूआबांधा में प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार, चबूतरा व शौचालय निर्माण का कार्य होगा। उन्होंने चार वार्डों के लिए कुल 6 लाख 9 हजार की राशि स्वीकृत की है।
इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास निरंतर प्रक्रिया है। उनकी प्राथमिकता रही है कि आवश्यकता अनुसार कार्यों को कराना। उन्होंने कहा कि महापौर के रूप में शपथ लेते ही नागरिकों से रूबरू होकर समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया है। यही वजह है कि नागरिकों के मांग के अनुसार ही उन्होंने राशि स्वीकृत की। महापौर निधि से वार्ड 25 आशीष नगर में 1 लाख 44 हजार की लागत से प्रवेश द्वार जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसी तरह वार्ड 39 एनएसपीएसीएल पुरैना में और वार्ड 36 डुण्डेरा पूर्व मंे चबूतरा निर्माण के लिए 1.69, 1.69 की राशि स्वीकृत की है। महापौर शशि ने इसके अलावा वार्ड 2 रूआबांधा में शौचालय निर्माण के लिए 1 लाख 27 हजार की राशि स्वीकृत की है। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य ममता यादव, जमुना ठाकुर, रोहित धनकर, रंजीता बेनुआ, पार्षद पार्वती महानंद, खिलेन्द्र चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.