होम / दुर्ग-भिलाई / सरिता सुराना अध्यक्ष,सोनू पारख सचिव,रिंकी कर्णावट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
दुर्ग-भिलाई
-उतई जैन श्री संघ,महावीर महिला मंडल गठित
उतई। छत्तीसगढ प्रदेश महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जी कोचर रायपुर,पूर्व अध्यक्ष किरण ढेलडिया रायपुर, संजना बोहरा धमतरी प्रदेश सचिव, पूर्व प्रदेश सचिव कान्ता गोलछा रायपुर प्रदेश प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उतई क्षेत्र जैन श्री संघ महावीर महिला मंडल का सर्वसम्मति से सभी जैन बहनों की उपस्थिति में उनकी सहमति से गठन किया गया ।जिसमें महावीर महिला मंडल के अध्यक्ष हेतु श्रीमती सरिता सुराना, सचिव पद पर श्रीमती सोनू पारख व कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती रिंकी कर्णावट का निर्वाचन किया गया। महिला मंडल की बैठक में उतई पाटन परिक्षेत्र के ग्राम सेलूद, फुडा, रानीतराई, पंदर, गुजरा , असोगा, चुनकट्टा से जैन श्री संघ की बहनें श्रीमती शोभा पारख, सरिता सुराना,तनिशा बडेर, श्वेता पारख,रिंकी कर्णावट, सिद्धि बैद,गीता सिंघवी,पूजा चोपड़ा, मंजू कोचर,जानकी छाजेड़, पूनम पारख,सोनू पारख,धारणी छाजेड़,विनिका छाजेड़, ज्योति चोपडा सहित जैन श्री संघ के अध्यक्ष हेमराज छाजेड़, भोमराज कोचर, सतीश पारख, शेषमल बडेर,जवरीलाल छाजेड़, ज्ञानचंद कोचर,टीकम चोपड़ा उपस्थित थे। सर्वसम्मति से महावीर महिला मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी ने बधाई देते हुवे सामाजिक क्षेत्र में धर्म अराधना के साथ साथ मानव सेवा के सिद्धांतों को अपने जीवन में धारण कर उस पथ पर अपनी महती भूमिका के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.