होम / दुर्ग-भिलाई / करणी सेना ने 21 नवजात बच्चियों की माताओं को वितरित की चाइल्ड किट
दुर्ग-भिलाई
-नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना के साथ सेवा और समर्पण का संदेश
दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और भक्ति में लीन हैं, वहीं करणी सेना के दुर्ग जिला अध्यक्ष नीलू सिंह ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ एक सराहनीय पहल की। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए उन्होंने जिला चिकित्सालय दुर्ग के मातृत्व एवं शिशु विभाग में 21 नवजात बच्चियों की माताओं को चाइल्ड किट वितरित की।
यह वितरण जिला चिकित्सालय के तृतीय तल पर सिविल सर्जन डॉ. एके मिंज की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विशेष रूप से पंचमी तिथि को जन्म लेने वाली बच्चियों की माताओं को चाइल्ड किट प्रदान कर नवजात शिशुओं की देखभाल के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
इस सेवा कार्य में संजय सिंह और आरुषि का सक्रिय योगदान रहा। वहीं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य विजय ताम्रकार तथा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अस्पताल के स्टाफ की भी उल्लेखनीय भूमिका रही। इनमें माधुरी साहू, इंचार्ज सरस्वती केवट, दीपिका यादव, लक्ष्मी अंचल, प्रदीप कुमार, स्मिता तिवारी, शीतल, ड्रेसर, वार्ड के गार्ड सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
करणी सेना के दुर्ग जिला अध्यक्ष नीलू सिंह द्वारा समय-समय पर सामाजिक, रचनात्मक और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर नवजात बच्चियों की माताओं को चाइल्ड किट वितरित करने की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने वाली रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.