होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग नवनिर्माण समिति के गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, दो दिनों तक गरबा-डांडिया की धूम
दुर्ग-भिलाई
-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव हुए शामिल, 6 से 7 हजार लोगों ने लिया हिस्सा
दुर्ग। दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा हॉकी ग्राउंड, सिविल लाइन में आयोजित दो दिवसीय रास गरबा महोत्सव उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। दोनों दिनों में लगभग 6 से 7 हजार लोगों ने भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिला, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जबलपुर से आए लाइव बैंड ने भी लोगों को देर रात तक थिरकने पर मजबूर किया।
महोत्सव के प्रथम दिवस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, समाजसेविका मानसी गुलाटी, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, पूजा द्विवेदी, संजय रूंगटा, राजेंद्र साहू और दुर्ग नवनिर्माण समिति के संरक्षक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व सांसद राजेंद्र साहू, प्रतिमा चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
भूपेश बघेल ने गरबा महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। गरबा सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन के लिए धीरज बाकलीवाल, समिति अध्यक्ष गौरव उमरे और सभी सदस्यों को बधाई दी।
महोत्सव के दौरान बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस और बेस्ट इमेज जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों एवं बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समिति के संरक्षक धीरज बाकलीवाल और अध्यक्ष गौरव उमरे ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक सद्भाव और पारिवारिक सहभागिता को मजबूत करना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.