होम / दुर्ग-भिलाई / शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में रक्तदान शिविर, 39 यूनिट रक्त एकत्रित
दुर्ग-भिलाई
-प्राचार्य, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान, जिला चिकित्सालय को मिला रक्त
.jpeg)
दुर्ग। उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दुर्ग में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्यों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस शिविर के माध्यम से जिला चिकित्सालय दुर्ग को कुल 39 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ।
रक्तदान शिविर में कॉलेज के प्राचार्य प्रकाश कुमार पांडे, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हिमानी अग्रवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार तथा व्याख्याता राहुल ताम्रकार, सोमेश यादव और द्वारिका प्रसाद साहू सहित एनएसएस के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता से शिविर सफल रहा। एकत्रित 39 यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय दुर्ग को उपलब्ध कराया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर दुर्ग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज, वरिष्ठ चिकित्सालय अधिकारी डॉ. शीतल सोनी, चिकित्सालय अधिकारी डॉ. अवतंस वैष्णव, काउंसलर टी.एस. एथोनी, सोशल वर्कर हिमांशु चंद्राकर, स्टाफ नर्स तरुणा रावत, लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन तीरथ यादव, माया तिवारी, सतीश कुमारी, मोहम्मद इसरार, रानू साहू एवं अशोक मानिकपुरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान के माध्यम से कॉलेज के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का प्रेरणादायी संदेश दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.