होम / दुर्ग-भिलाई / सेवा संकल्प शिविर में पहुंचे विधायक ललित चंद्राकर, अधिकारियों को दिए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
दुर्ग-भिलाई
-रिसाली में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन, नागरिकों की समस्याएं सुनकर कई आवेदनों का मौके पर कराया निराकरण
रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल, वार्ड क्रमांक 25 एवं 26, रिसाली में नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान शिविर में शामिल होकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया।
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, श्रम, पेंशन, आयुष्मान, आधार, राशन कार्ड, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया।
- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : ललित चंद्राकर
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रिसाली के सेवा संकल्प शिविर में यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन स्वयं जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पहले नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन तथा बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए नागरिकों को शिविर में सहायता मिल रही है।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रिसाली निगम की टीम ने सुव्यवस्थित शिविर आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।
-रिसाली का विकास प्राथमिकता
विधायक चंद्राकर ने कहा कि रिसाली क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। वार्ड क्रमांक 25 एवं 26 सहित पूरे रिसाली क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।
-जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, महामंत्री दशरथ साहू एवं नरेंद्र निर्मलकर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद धर्मेंद्र भगत, मनीष यादव, सीमा साहू एवं रमा साहू, प्रदेश कन्या संयोजिका डॉ. संस्कृति वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, उपाध्यक्ष सविता महिलांग, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी सहित विकास कुलश्रेष्ठ, बिसाल ठाकुर, परमेश्वर महिलांग, पार्वती कुर्रे, सुनीता कोसरे, अर्चना हिरवानी, मोंगरा देशमुख, सतीश दुबे, संध्या साहू, ओमकेश्वरी मारकंडे, तेजेश्वी सोनवानी, करुणा श्रीवास, डिकेंद्र हिरवानी, बिन्देश्वरी साहू एवं मधु कोरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.