ब्रेकिंग

ठाणे में ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के दो पैनल का पर्दाफाश, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

44408102026131845whatsappimage2026-10-08at6.45.06pm.jpeg

-करोड़ों के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का विवरण मिला, 31 मोबाइल और 4 लैपटॉप सहित डिजिटल उपकरण जब्त
दुर्ग।
दुर्ग पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग और ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित दो ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर एवं एसीसीयू, दुर्ग की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठाणे स्थित किराए के फ्लैट में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा पैनलों का संचालन कर रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 31 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक सहित बड़ी संख्या में डिजिटल एवं तकनीकी सामग्री जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में पैनलों के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए करोड़ों रुपये के ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन का विवरण सामने आया है।
दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराध, म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग एवं ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना वैशाली नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 317(2), 317(4), 112, 3(5) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 7 के प्रकरण की विवेचना के दौरान संदिग्ध बैंक खातों और ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन की जांच की गई।
-तकनीकी साक्ष्यों से ठाणे तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों से जानकारी मिली कि दुर्ग-भिलाई एवं धमतरी क्षेत्र के कुछ युवक महाराष्ट्र के ठाणे में किराए का फ्लैट लेकर ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन कर रहे हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने ठाणे क्षेत्र में दबिश दी।
पुलिस कार्रवाई के दौरान फ्लैट में 10 व्यक्ति दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन करते पाए गए। मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में विभिन्न बैंक खातों एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों से संबंधित राशि का लेन-देन किया जाना पाया गया है।
-शिफ्ट में चलाते थे सट्टा पैनल
पुलिस के अनुसार आरोपी ठाणे में किराए के फ्लैट से दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनल संचालित कर रहे थे। पैनलों को शिफ्ट के आधार पर चलाया जाता था। विभिन्न बैंक खातों एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग सट्टा संबंधी राशि के लेन-देन के लिए किया जाता था। आरोपियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आपसी समन्वय रखने के साथ ही दैनिक लेन-देन का हिसाब-किताब भी रखा जाता था।
-10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विष्णु तिवारी (19), निवासी केम्प-1 शांति पारा, भिलाई; अंकित निषाद (23), निवासी सुभाष नगर, धमतरी; नितेश कुमार (24), निवासी हटकेसर बस्ती, धमतरी; नरेश कन्हाई (24), निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई; दीपक कश्यप (27), निवासी गगरेल, धमतरी; मेहुल निषाद (23), निवासी सुभाष नगर हाउसिंग बोर्ड, धमतरी; हर्ष वर्धन निषाद (19), निवासी अर्शीगांव, लिटिया सेमरिया, थाना बोरी; संतोष राम (28), निवासी शंकरपुर, जिला मधुबनी, बिहार; भुवन लाल देवांगन (28), निवासी अन्नपूर्णा पारा, कांकेर तथा चेतन ध्रुव (27), निवासी सुभाष नगर, धमतरी को गिरफ्तार किया है।
-31 मोबाइल, 4 लैपटॉप सहित सामग्री जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 31 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 2 पैन कार्ड, 2 बैंक पासबुक और एक वाई-फाई/इंटरनेट उपकरण जब्त किया है। इसके अलावा पेन ड्राइव, पावर बैंक, चार्जर, विभिन्न केबल, नगदी राशि एवं अन्य डिजिटल और तकनीकी सामग्री भी बरामद की गई है।
-डिजिटल फॉरेंसिक जांच जारी
जब्त डिजिटल उपकरणों का तकनीकी परीक्षण एवं डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस द्वारा बैंक खातों, डिजिटल भुगतान माध्यमों और लेन-देन की कड़ियों का विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर एवं एसीसीयू, दुर्ग की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने संदिग्ध बैंक खातों से प्राप्त वित्तीय एवं तकनीकी सुरागों का विश्लेषण करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई की और ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों तक पहुंच बनाई।
-दुर्ग पुलिस ने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड, यूपीआई अथवा अन्य बैंकिंग साधन किसी दूसरे व्यक्ति को उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। कमीशन अथवा आर्थिक लालच में बैंक खाता उपलब्ध कराना गंभीर कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग अथवा किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जब्त डिजिटल उपकरणों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.