होम / दुर्ग-भिलाई / सेवा संकल्प शिविर में आए 121 आवेदन, मौके पर 78 का निराकरण
दुर्ग-भिलाई
-विधायक और महापौर ने नागरिकों से की चर्चा

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा बुधवार को लगाए सेवा संकल्प शिविर में कुल 121 आवेदन आए। यह शिविर कुल 9 वार्ड 7से 15 तक के लिए लगाया गया। लगाए गए शिविर का अवलोकन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा ने की। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर में न केवल स्टाल का अवलोकन किया, बल्कि नागरिकों से बात भी की। समस्याओं को जानने के बाद उनका निराकरण करने रिसाली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक का कहना था कि यह प्रयास केवल आम लोगों को सुविधा प्रदान करना है। शिविर में महापौर शशि सिन्हा पार्षद विधि यादव, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू समेत वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।आवेदनों पर एक नजर .. कुल प्राप्त आवेदन - 121 मौके पर निराकरण - 78 शेष - 43
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.