होम / दुर्ग-भिलाई / कैबिनेट मंत्री श्री यादव और कलेक्टर श्री सिंह ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
दुर्ग-भिलाई
-मुख्यमंत्री श्री साय दुर्ग आएंगे, देंगे करोड़ों की सौगाते
दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। बुधवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल रवि शंकर स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में रंगोली तथा कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं मानव निर्मित रंगोली स्थान समय पर तैयार कर लेने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि पूजन कार्यों हेतु आवश्यक तैयारी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को सामग्री वितरण की पूरी तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बैठक व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी महतारी वंदन योजना की 32वें किस्त की राशि जारी करेंगे। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस हेतु समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम वीरेंद्र सिंह सहित समस्त विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.