दुर्ग

इंदिरा मार्केट में यातायात और अतिक्रमण पर सख्ती, त्योहारी सीजन से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

24106102026121150whatsappimage2026-10-06at5.40.35pm.jpeg

-इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास लगने वाले पसरे अब उतई चौक के समीप निर्धारित स्थान पर लगेंगे
दुर्ग।
नगर पालिक निगम क्षेत्र के प्रमुख बाजार इंदिरा मार्केट की व्यवस्थाओं, यातायात व्यवस्था और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को निगम के मोतीलाल वोरा सभागार में बैठक आयोजित की गई। महापौर अलका बाघमार ने कमिश्नर लीना कोसम एवं सभापति श्याम शर्मा की उपस्थिति में इंदिरा मार्केट के व्यापारियों से चर्चा कर बाजार की मौजूदा स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली।
बैठक में महापौर ने व्यापारियों से बारी-बारी चर्चा करते हुए दुकानों की स्थिति, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, स्वच्छता सहित विभिन्न विषयों पर सुझाव लिए। इस दौरान इंदिरा मार्केट की कुछ दुकानों के जर्जर होने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य को लेकर भी चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि जिन दुकानों में मरम्मत की आवश्यकता है, वहां नियमानुसार आवश्यक मरम्मत कार्य व्यापारी अपने स्तर पर स्वयं के व्यय से कराने को लेकर निर्णय लें, ताकि दुकानों की स्थिति बेहतर हो सके और व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
महापौर अलका बाघमार ने इंदिरा मार्केट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे। व्यापारियों ने बाजार की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अपने सुझाव दिए। महापौर ने कहा कि व्यापारियों और निगम प्रशासन के समन्वय से इंदिरा मार्केट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
त्योहारी सीजन को देखते हुए महापौर ने निगम अधिकारियों को विशेष रूप से बाजार की यातायात एवं अतिक्रमण व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अतिक्रमण विभाग को सड़क किनारे किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इंदिरा गांधी प्रतिमा के आसपास, मान होटल क्षेत्र, फूल मार्केट, गांधी चौक सहित पूरे बाजार क्षेत्र में सड़क एवं आवागमन क्षेत्र में पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों तथा दुकानों का सामान बाहर निकालकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश महापौर ने दिए।
-पसरा लगाने वालों के लिए तय किया गया स्थान
महापौर ने इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास पसरा लगाने वाले व्यापारियों की व्यवस्था को लेकर बाजार विभाग को निर्देशित किया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए उन्हें नगर निगम कार्यालय के सामने उतई चौक के समीप उपलब्ध रिक्त स्थान पर व्यवस्थित रूप से स्थान दिया जाए। इससे मुख्य बाजार क्षेत्र में आवागमन बाधित नहीं होगा और पसरा लगाने वाले व्यापारियों को भी व्यवसाय के लिए उचित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
-स्वच्छता में सहयोग की अपील
महापौर अलका बाघमार ने व्यापारियों से बाजार की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपनी दुकान का कचरा डस्टबिन में रखे तथा कचरा एकत्रित होने पर उसे नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी को ही सौंपे। उन्होंने कहा कि बाजार को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना निगम प्रशासन के साथ-साथ व्यापारियों एवं आम नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, नीलेश अग्रवाल, हर्षिका संभव जैन, शशि साहू, लीलाधर पाल, रंजीता पाटिल, जितेंद्र महोविया, खालिक रिजवी, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सिद्दीकी, राजस्व अधिकारी आरके बोरकर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में इंदिरा मार्केट के व्यापारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.