होम / दुर्ग-भिलाई / आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन
दुर्ग-भिलाई
-पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी, विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से शामिल हुए वार्डवासी
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत मुक्त नगर वार्ड क्रमांक 43, पद्मनाभपुर मार्ग स्थित आंगनबाड़ी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष झरना वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर अतिथि के रूप में स्वेता बक्शी, चम्पा साहू, कल्पना यादव एवं प्रीति साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुचित्रा साहू सहित पद्मनी बेलचंदन, रंजना रतनाकर, नंदनी सिन्हा, हेमलता यादव, हेमा बघेल एवं मनीषा रत्नाकर की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं बाल संदर्भ शिविर सहित महिला एवं बच्चों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने एनीमिया एवं कुपोषण के लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता पर भी जागरूक किया। आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही पोषण मटका, पौष्टिक थाली एवं विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बच्चों में उत्साह बढ़ाने के लिए हेल्दी बेबी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित महिलाओं एवं वार्डवासियों को बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच एवं कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.