होम / दुर्ग-भिलाई / नेहरू नगर अंडर ब्रिज में मरम्मत कार्य के चलते 10 नवंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नेहरू नगर अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 5 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक करीब 35 दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान नेहरू नगर चौक से सेक्टर की ओर जाने वाले अंडर ब्रिज मार्ग को चरणबद्ध तरीके से बंद रखा जाएगा। यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से जाम और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
यातायात पुलिस के अनुसार, पहले चरण में नेहरू नगर चौक से सेक्टर की ओर जाने वाला अंडर ब्रिज मार्ग मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगा। नेहरू नगर से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ओवर ब्रिज मार्ग का उपयोग करना होगा।
इसी प्रकार सुपेला एवं राधिका नगर क्षेत्र के रहवासियों को सेक्टर की ओर जाने के लिए सुपेला अंडर ब्रिज मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम किया जा सके।
वहीं सेक्टर की ओर से नेहरू नगर चौक की दिशा में आने वाले वाहनों के लिए अंडर ब्रिज मार्ग पर केवल दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। स्कूल बस और चारपहिया वाहनों को इस मार्ग से आवागमन नहीं करने की अपील की गई है। इन वाहनों के लिए ओवर ब्रिज मार्ग का उपयोग करने कहा गया है।
-डायवर्सन और दिशा संकेतों का पालन करने की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान अनावश्यक परेशानी और यातायात जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मरम्मत स्थल पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए डायवर्सन और दिशा संकेतों का पालन करें।
यातायात पुलिस ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालक सहयोग करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.