ब्रेकिंग

महतारी वंदन योजना: वार्ड-25 रिसाली में निःशुल्क e-KYC शिविर संपन्न, सैकड़ों माताओं ने कराया पंजीयन

104260420261154281001178473.jpg

-पार्षद मनीष यादव बोले -‘क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी’

Image after paragraph

रिसाली। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत वार्ड क्रमांक 25, रिसाली में आज पार्षद मनीष यादव (बंटी) के नेतृत्व में निःशुल्क e-KYC शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में वार्ड की सैकड़ों हितग्राही माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ पहुंचकर अपना e-KYC पूर्ण कराया। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह 11 बजे से ही महिलाओं की लंबी कतार देखी गई। शिविर दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ। पार्षद मनीष यादव स्वयं पूरे समय शिविर में मौजूद रहे और महिलाओं को हो रही असुविधाओं का तत्काल निराकरण कराया।
इस अवसर पर पार्षद मनीष यादव ने कहा “महतारी वंदन योजना हमारी माताओं-बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की योजना है। e-KYC न होने के कारण किसी भी पात्र बहन की किश्त न रुके, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर और सम्मान के साथ उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। आगे भी वार्ड में ऐसे शिविर लगते रहेंगे ताकि किसी को भटकना न पड़े।”
शिविर में आधार अपडेट, मोबाइल लिंकिंग और पंजीयन संबंधी समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान किया गया। हितग्राही महिलाओं ने शिविर के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पार्षद मनीष यादव का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने हेतु सभी हितग्राहियों का e-KYC कराया जाना अनिवार्य है।
पार्षद यादव ने अपील की कि जो हितग्राही बहनें आज किसी कारणवश शिविर में नहीं पहुंच पाई, वे उनसे सीधे संपर्क कर सकती हैं, ताकि उनका e-KYC शीघ्र पूर्ण कराया जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.