-दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान
दुर्ग/नगपुरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल नगपुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों, एम.टी. एवं हितग्राहियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा को महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं।
उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। गांव-गांव जाकर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए स्वस्थ भारत का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला मंत्री गिरेश साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर यादव, सुखदेव देवांगन, देवेन्द्र साहू, बीएमओ देवेन्द्र किशोर बेलचंदन, डॉ. श्रीमती ज्योति ध्रुव, खुरसूल सरपंच श्रीमती सुनीता लहरी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ती कटघोरे, डॉ. नरेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में मितानिन बहनें, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.