दुर्ग

विकसित भारत' के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण - सांसद विजय बघेल

570041020261201111001989685.jpg

- वरिष्ठजनों का वृहद अनुभव सही निर्णय लेने में सबसे अधिक मददगार साबित होता है - कलेक्टर श्री सिंह
- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सांसद श्री बघेल ने वरिष्ठजनों को किया सम्मानित
दुर्ग।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन आज स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल ने वरिष्ठजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने मनमोहक गीत और गायन की प्रस्तुतियां भी दी। 
सांसद विजय बघेल ने समाज के वरिष्ठ जनों एवं विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसेवा का सफर गुजरात से शुरू हुआ। गुजरात में उत्कृष्ट असैनिक व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी एवं औद्योगिक विकास के बल पर राज्य को देश में एक अलग पहचान मिली। इसके बाद वर्ष 2014 में देश की जनता के भारी समर्थन और आशीर्वाद से उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। 2014 में भारत विश्व अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान पर था, जो आज 4 - 5वें स्थान की ओर अग्रसर होकर मजबूती से खड़ा है। कोरोना महामारी और अन्य वैश्विक संकटों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब दुनिया के बड़े-बड़े देश संकट के सामने नतमस्तक हो गए थे, तब भारत ने स्वदेशी तकनीक और वैक्सीन के निर्माण से न केवल देशवासियों की रक्षा की।
सांसद श्री बघेल ने कहा कि पिछले 25 वर्षों के अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने बिना किसी अवकाश के निरंतर देश हित में कार्य किया है। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ जनों के अनुभव और जीवन भर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समय जिन महापुरुषों ने सपने देखे थे, उन्हीं सपनों को साकार करते हुए ’विकसित भारत’ के निर्माण में सभी नागरिकों और वरिष्ठ जनों को अपनी भूमिका निभानी होगी। वरिष्ठ जनों ने अपने जीवन का लंबा समय समाज और देश की सेवा में लगाया है। उनके जीवन का निचोड़ और अनुभव आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगा। उन्होंने उपस्थित सभी बुजुर्गों का विनम्रतापूर्वक नमन और अभिनंदन किया। 
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ जनों के पास लंबा अनुभव होता है और वे हमेशा समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्य किया है और समाज का मार्गदर्शन किया है। कई शिक्षक रहे होंगे जिन्होंने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर सफलता के शिखर तक पहुँचाया, वहीं कई सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्होंने अपने-अपने विभागों में निष्ठापूर्वक सेवाएं दी हैं। कलेक्टर ने अपने व्यक्तिगत जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में जब भी उन्होंने अपने घर या समाज के बुजुर्गों से सलाह ली, तो उन्हें ऐसे दूरदर्शी विचार और समाधान मिले जिन्हें वे स्वयं नहीं सोच सकते थे। युवाओं को सीख देते हुए उन्होंने कहा कि जब भी जीवन में मार्गदर्शन की कमी महसूस हो, तो अपने वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें, क्योंकि उनका वृहद अनुभव सही निर्णय लेने में सबसे अधिक मददगार साबित होता है। इस अवसर पर नागरिक संघ अध्यक्ष सी.एस.पाण्डेय, राधेश्याम साहू, श्री जोसफ, अरूण अग्रवाल, पुरूषोत्तम साहू, पार्षद योगेश्वरी ठाकुर, गणेश निर्मलकर, एल्डरमेन श्री मदन, गजानंद, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी  आनंद प्रताप गौतम, जयंत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.