अपराध

हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण

281041020260740351001988584.jpg

-अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश, महापौर बोलीं-स्वयं हटाएं अवैध कब्जा, अन्यथा निगम करेगा कार्रवाई

Image after paragraph


दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के तकियापारा वार्ड क्रमांक 8 स्थित हरना बांधा तालाब के चारों ओर अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर अलका बाघमार ने शनिवार को वार्ड पार्षद, एमआईसी सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ तालाब क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए पुराने एवं नए अतिक्रमणों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान वार्ड के नागरिकों एवं शिकायतकर्ताओं ने महापौर को बताया कि कुछ लोगों द्वारा तालाब की सीमा की ओर बढ़कर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है तथा वहां घर एवं अन्य निर्माण भी किए गए हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को अतिक्रमण वाले स्थानों का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि तालाब की वास्तविक सीमा एवं शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने संबंधित अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही तालाब क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने को कहा, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति निर्मित न हो।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि हरना बांधा तालाब शहर की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में शामिल है। तालाबों और उनके आसपास की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने तालाब के किनारे अवैध निर्माण अथवा कब्जा करने वालों से अपील की कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। यदि स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जलस्रोतों का संरक्षण केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। तालाबों को अतिक्रमण एवं गंदगी से मुक्त रखने के लिए नागरिक निगम प्रशासन का सहयोग करें तथा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की जानकारी निगम को दें।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब क्षेत्र में नियमित निगरानी और निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर के जलस्रोतों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर एवं ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद खालिक रिजवी शेरू एवं आशीष चन्द्राकर, जितेंद्र जीतू ताम्रकार, एल्डरमैन अनूप सोनी, उप अभियंता विनोद मांझी, करण यादव सहित जाकिर खोकर, वसीम कुरैशी एवं बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.