दुर्ग। लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ किया जा रहा है। सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस क्लब के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान कर ‘रक्तदान, जीवनदान’ की भावना को साकार किया।
क्लब सदस्यों ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और मेडिकल साइंस के अनुसार रक्त का निर्माण किसी कारखाने में नहीं किया जा सकता। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से क्लब के सदस्यों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के मातृत्व एवं शिशु विभाग में नवजात शिशुओं की 30 माताओं को शिशुओं के उपयोग के लिए निर्धारित उपयोगी किट भी प्रदान की गई। इस पहल की माताओं ने सराहना करते हुए इसे मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास बताया। उन्होंने क्लब के सदस्यों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और सकारात्मक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन एमजेएफ आकांक्षा मिश्रा, सेवा सप्ताह प्रभारी लायन एमजेएफ महमूद हिरानी, लायन एमजेएफ अनिता तिवारी, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव स्नेहलता साहू, कोषाध्यक्ष विनोद परमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ज्ञानचंद पाटनी, अमर सिंह गुप्ता, हरमीत भाटिया, सुरेंद्र पाल दुलाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति की अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर तथा जिला चिकित्सालय के डॉ. चुरेंद्र की विशेष गरिमामय उपस्थिति रही। लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी के सदस्यों ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान समाजोपयोगी एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.