ब्रेकिंग

विधायक ने मरोदा में लगाए एक पेड़ माँ के नाम 

62802102026134149whatsappimage2026-10-02at7.09.23pm(1).jpeg

-साढ़े चार करोड़ का किया भूमिपूजन

Image after paragraph

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने रिसाली निगम क्षेत्र के लिए स्वीकृत विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। शासन स्तर पर विभिन्न कार्यो के लिए कुल 4 करोड़ 44 लाख 12 हजार स्वीकृत किया है। भूमिपूजन कार्यक्रम के पहले विधायक मरोदा सेक्टर बंगाली दुर्गा मैदान मंच परिसर पहुंचे। वहां पर उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम लगाया।
    दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि विकास क्षेत्र का होता है। व्यक्तिगत नहीं। उन्होंने कहा कि रिसाली के आमजनों ने उन्हें विधानसभा सदस्य के रूप मे चुना है। यही वजह है कि वो क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। परिणाम आपके समक्ष है। उन्होंने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम के संपूर्ण 40 वार्डो में विकास कार्य आरंभ हो चुका है। नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व ही वे एक बार पुनः भूमिपूजन कार्यक्रम करेंगे। जिसमें छुटे हुए कार्य को गति दिया जाएगा। वहीं नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर ने कहा कि रिसाली निगम का गठन के साथ में क्षेत्र में विकास कार्य कराया जा रहा है। यह अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने और विकास कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सदस्य अनिल देशमुख, संजू नेताम, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखेड़े, सविता धवस, ईश्वरी साहू, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, सारिका साहू, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनुपम साहू उपस्थि थे।

-जाने कहां कितना कार्य ..
वार्ड 31 शहिद किरण देशमुख वार्ड में कुल 01 करोड़ 30 लाख 59 हजार की लागत से सीसी रोड, सामुदायिक भवन, गार्डन सौंदर्यीकरण, नाली निर्माण, सड़क चैड़ीकरण कार्य आदि किया जाएगा। वार्ड 26 अवधपुरी में 02 करोड़ 10 लाख 24 हजार की लागत से शौचालय निर्माण, सीसी रोड, नाली निर्माण, सड़क चैड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, वार्ड 10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर में 44 लाख 80 हजार से पुलिया निर्माण, सीसी रोड, चैड़ीकरण, पाॅथवे निर्माण और वार्ड 09 डीपीएस रिसाली सेक्टर में 51 लाख 49 हजार से नाली निर्माण, सौंदर्यीकरण, पाॅथवे निर्माण का कार्य किया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.