ब्रेकिंग

कल्याणी शीतला मंदिर तालाब की जलकुंभी से सफाई, विधायक ललित चंद्राकर ने किया श्रमदान

98302102026122128whatsappimage2026-10-02at5.50.10pm.jpeg


रिसाली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मरोदा-रिसाली स्थित ऐतिहासिक कल्याणी शीतला मंदिर तालाब परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक समय’ के संकल्प के साथ आयोजित अभियान में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने श्रमदान किया।
अभियान के दौरान तालाब में फैली जलकुंभी एवं परिसर में मौजूद गंदगी को हटाकर साफ-सफाई की गई। विधायक ललित चंद्राकर ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। उन्होंने तालाब, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश देते हुए नागरिकों से नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश को स्वच्छता के प्रति नई दिशा दी है। जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार तालाब, मंदिर और सार्वजनिक स्थल भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं, इसलिए इनकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर रिसाली के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों का सक्रिय सहयोग जरूरी है। जब तक नागरिक स्वयं आगे आकर स्वच्छता की जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक स्वच्छ रिसाली का लक्ष्य पूरी तरह साकार नहीं होगा। उन्होंने नगर निगम रिसाली से ऐसे स्वच्छता प्रयासों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताते हुए कहा कि रिसाली को छत्तीसगढ़ का स्वच्छ और सुंदर निगम बनाने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री नरेन्द्र निर्मलकर, पुनाराम कलिहारी, नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, शिखा तिवारी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, पार्षद विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, हरीश नायक, विक्की चंद्राकर, सारिका साहू, सरिता देवांगन, शीला नारखड़े, विलास बोरकर, ईश्वरी साहू, गजेंद्री कोठारी, माया यादव, सविता धवज, रमा साहू तथा प्रदेश कन्या संयोजिका डॉ. संस्कृति वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर निगम रिसाली के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा केशव महिपाल, रुपेश यादव, रंग बहादुर, अजीत चौधरी, राजू राम, धनुष यादव, प्रेम साहू, परमेश्वर महिलांग, संध्या वर्मा, पूर्णिमा दास, मधु कोरी, नवीन सिन्हा, सुनील साहू, भूपेन्द्र बेलचंदन, मोंगरा देशमुख, डी. साईं, लक्ष्मण राव, राजेश्वरी पसीने, अनुपमा गोस्वामी, श्वेता यादव, सुनीता कोसरे, बॉबी दास, पूनमचंद सपहा, नरेश कोठारी, तेजेश्वी सोनवानी, खिलेश, बानु साहू, सतीश दुबे, पार्वती कुर्रे, दुर्गेश साहू, सचिन गोस्वामी, रंजन, करुणा यादव एवं करुणा श्रीवास सहित मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने अभियान में सहभागिता की।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.