खास खबरें

गांधी जयंती पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और महापौर अलका बाघमार ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

325021020261009281001979917.jpg

-महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर दिया स्वच्छता एवं सेवा का संदेश

Image after paragraph

 

दुर्ग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। डिपरा पारा स्थित शास्त्री चौक में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा स्वच्छ एवं सुंदर दुर्ग के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त लीना कोसम सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, पदाधिकारियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पहुंचकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की और झाड़ू लगाकर स्वच्ता का संदेश दिया।
-गांधी जी के विचार आज भी प्रेरणास्रोत
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार और उनका विश्वास आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत हैं। हमें गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए स्वयं को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भी नमन किया।
-स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : अलका बाघमार
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की।
-गांधी और शास्त्री को किया नमन
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने गांधी चौक एवं हिंदी भवन के पास महात्मा गांधी तथा शास्त्री चौक में लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में भी महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व विधायक अरुण वोरा, आयुक्त लीना कोसम, सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, निलेश अग्रवाल, शिव नायक, पार्षद कुलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, रंजीता पाटिल, कमल देवांगन, आरएन वर्मा, शिवेंद्र परिहार, अजय तिवारी, जितेंद्र महोविया, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, महेंद्र, सुनील साहू सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.