खास खबरें

श्रम दान करने पहुंचे सैकड़ों: तालाब साफ कराने विधायक ने की पहल, दुर्ग से मंगाया सर्फेस स्किमर मशीन

57301102026123623whatsappimage2026-10-01at6.03.38pm.jpeg

 

Image after paragraph

रिसाली। जल कुंभी से पटे रिसाली के तालाबों की सफाई सर्फेस स्किमर मशीन से की जा रही है। नागरिकों और वार्ड पार्षद के अनुरोध पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने पहल की। उन्होंने तालाब साफ कराने के लिए दुर्ग निगम से मशीन उपलब्ध कराई है।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि तालाब और पोखर को सहेजना अति आवश्यक है। तालाब का सौंदर्यीकरण पहले हो चुका है। वर्तमान में तालाब जलकुंभी से पट चुका है। कुछ दिनों पूर्व पार्षद और नागरिकों ने उन्हें ज्ञापन दिया था। दुर्ग महापौर से चर्चा के बाद उन्होंने यह मशीन रिसाली को कुछ दिनों के लिए उपलब्ध कराया। इसी मशीन से तालाबों की सफाई की जा रही है।
यह मशीन जल कुंभी और पानी में तैर रहे जलीय पौध व अन्य कचरे को बाहर करेगा। इस अवसर पर आयुक्त मोनिका वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे तालाब को साफ रखने में निगम का सहयोग करे। गंदगी न फैलाए।
श्रम दान में जुटे सैकड़ों हाथ..
विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में पार्षदों और नागरिकों ने स्वच्छता सेवा के तहत श्रम दान किया। श्रमदान के तहत जनप्रतिनिधि व नागरिकों ने तालाब के आसपास सफाई की। कचरा को एकत्र कर एस एल आर एम सेंटर पहुंचाया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद विधि चंद्राकर, विलास बोरकर, सरिता देवगन, धर्मेंद्र भगत, ईश्वरी साहू, गजेंद्री कोठारी, शीला नारखेड़े, माया यादव, हरीश नायक, रमा साहू , विक्की चंद्राकर,सविता ढ़वस, सारिका साहू, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनुपम साहू आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.