दुर्ग

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी : विधायक ललित चंद्राकर

80701102026115738whatsappimage2026-10-01at5.23.32pm.jpeg

-उमरपोटी में “एक दिन, एक घंटा, एक समय, एकजुट प्रयास” अभियान; स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान

दुर्ग।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के तहत ग्राम उमरपोटी में “एक दिन, एक घंटा, एक समय, एकजुट प्रयास” स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से पूरे देश में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया है। हम सभी को अपने घर, ग्राम और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा। जब हमारा गांव स्वच्छ रहेगा, तभी हमारा समाज स्वस्थ और समृद्ध रहेगा।”
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत तालाब किनारे आम का पौधा रोपित किया। इसके साथ ही स्कूल परिसर एवं ग्राम पंचायत परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेते हुए शपथ भी ली।
स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का विधायक ललित चंद्राकर ने सम्मान किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गांवों को स्वच्छ रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, राजेश चंद्राकर, उमरपोटी सरपंच विजेंद्र साहू, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, जनपद सीईओ प्रकाश मेश्राम, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, करगाडीह सरपंच करण सेन, पुरई सरपंच डोमार सिंह साहू, डुमरडीह सरपंच धर्मेन्द्र बंजारे, दानेश्वरी देशमुख, सुखदेव देवांगन, कार्यक्रम अधिकारी गौरव मिश्रा, आभा शर्मा, दामिनी साहू, गिरीश माथरे, उपसरपंच सत्यप्रकाश कौशिक, तोरण सेन, मंजुलता सोनवानी, गुलशन, प्रतिभा कोसरे, रुखमनी गायकवाड़, कांति कोसरे, पूर्णिमा कोसरे, तरुणा साहू, करण मारकंडे, रीना मारकंडे, कमल गायकवाड़, सचिव कंचन सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां, ग्रामवासी एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.