दुर्ग

अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति की 26वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

81901102026115359whatsappimage2026-10-01at5.18.09pm.jpeg

-संस्था ने 43.81 लाख रुपये संचित लाभ के साथ अर्जित की उपलब्धि, अंशधारकों को 5 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा
दुर्ग।
जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित दुर्ग, प्रधान कार्यालय पुराना बस स्टैंड की 26वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ राज्यगीत 'अरपा पैरी के धार' के साथ हुआ। इसके बाद संस्था के प्रबंधक सुरेश कुमार सोनी ने वार्षिक विवरणी का वाचन करते हुए उपस्थित अतिथियों, अंशधारकों एवं खातेदारों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव कैबिनेट बैठक में व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने अपने संदेश में संस्था के अंशधारकों एवं संचालक मंडल को बधाई देते हुए संस्था को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी, समाजसेवी कैलाश चंद्र बरमेचा, सालाना उर्स पाक कमेटी एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहंदी समनानी, जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, भाजपा महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, ईसाफ बैंक की प्रबंधक मोनिका देवांगन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दुर्ग की प्रबंधक रितु नागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-महापौर ने संस्था के प्रयासों को सराहा
संस्था की ओर से महापौर अलका बाघमार द्वारा फर्नीचर आदि के लिए दो लाख रुपये की राशि प्रदान किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया गया। महापौर ने अपने उद्बोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को प्रोत्साहित करते हुए सहकारिता के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सहकारिता महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलेभर में 'सहकार से समृद्धि की ओर' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी सहकारी साथियों को बधाई देते हुए संस्था भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की मांग से संबंधित पत्र कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को सौंपने की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंत्री से चर्चा कर संस्था की मांग को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
-सभी वर्गों के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में कार्य
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था पिछले 26 वर्षों से कवेलू पोश भवन में संचालित होने के बावजूद निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में यह अल्पसंख्यक नाम से संचालित एकमात्र संस्था है, जो केवल अल्पसंख्यक वर्ग ही नहीं, बल्कि सभी धर्म एवं समाज के लोगों को आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सहकार भावना के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर वार्षिक विवरणी का विमोचन अतिथियों के करकमलों से किया गया।
-43.81 लाख रुपये संचित लाभ, अंशधारकों को मिलेगा 5 प्रतिशत लाभांश
संस्था के अध्यक्ष रऊफ कुरैशी ने संस्था की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में संस्था का वार्षिक टर्नओवर (आरडी) 3487.64 लाख रुपये, कार्यशील पूंजी 412.48 लाख रुपये, अमानत जमा 718.24 लाख रुपये, बैंक डिपॉजिट 282.70 लाख रुपये तथा ऋण वितरण 57.61 लाख रुपये रहा। इसी प्रकार ऋण वसूली 66.25 लाख रुपये, ऋण शेष 106.15 लाख रुपये, फंड निधियां 96.73 लाख रुपये, आय 37.07 लाख रुपये, व्यय 33.35 लाख रुपये तथा फंड प्रावधान 2.48 लाख रुपये रहा। संस्था ने 43.81 लाख रुपये का संचित लाभ अर्जित करते हुए ऑडिट वर्ग में 'अ' श्रेणी प्राप्त की है।
अध्यक्ष ने अंशधारकों को 5 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित अंशधारकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम में कुछ संस्था सदस्यों को लाभांश के चेक भी प्रदान किए गए।
-अंशधारकों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान
इस अवसर पर उपाध्यक्ष हनीफ भिड़सरा, उपाध्यक्षा नज़हत परवीन, संचालक मंडल के सदस्य मकबूल अली, मंजूर अंसारी एवं शमसुद्दीन थरानी सहित विभिन्न व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा अंशधारक उपस्थित रहे। इनमें फल-फ्रूट व्यापारी संघ, मत्स्य कल्याण समिति, इंदिरा मार्केट मछुआरा संघ, पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ, फुटकर व्यापारी संघ इंदिरा मार्केट सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।
हाजी इसराइल बेग शाद, रौनक जमाल, अहमद खान मुन्ना, हाजी इस्माइल चौहान, अबरार पूवर, हाजी नूर मोहम्मद, हाजी अयूब, स्टेट बार काउंसिल के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनी, रमाबाई यादव, सुशीला यादव, सीता यादव, योगिता सोनी, पार्षद साजन जोसेफ, पार्षद खालिक रिजवी, एल्डरमैन अनूप सोनी, भाजपा कार्यालय मंत्री आसिफ अली, सविता सोनकर, आलोक सोलंकी, अजय ढीमर, इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, चंद्रिका दत्त चंद्राकर, हाजी मिर्जा साजिद बेग, हफिज पेंटर, अहफाज शेख, हारून रशीद, खिलेश्वर बघेल, जमाल भाई, गायत्री देवांगन सहित अन्य अंशधारकों एवं जनप्रतिनिधियों का अतिथियों के माध्यम से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में लोन समिति के अध्यक्ष बहादुर अली थरानी ने संस्था का 'सफरनामा' प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अंशधारकों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के प्रबंधक सुरेश कुमार सोनी ने दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.