राजनीति

संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा दुर्ग शहर विधानसभा की बैठक संपन्न

272270920261226041001956703.jpg

-प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व के अनुरूप भूमिका के निर्वहन के लिए तैयार रहे : जगन्नाथ पाणिग्रही
दुर्ग
। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, सभापति श्याम शर्मा सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए। बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।
-दायित्व के अनुरूप भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही
दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों से उनके दायित्वों एवं अब तक किए गए कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और जिम्मेदारी के प्रभावी निर्वहन पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व के अनुरूप भूमिका निभाने के लिए तैयार रहे तथा संगठनात्मक कार्यों में निरंतरता और प्रभावशीलता लाए। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-संगठन की सक्रियता से मजबूत होगी पार्टी : गजेंद्र यादव
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में नियमित सहभागिता और आपसी समन्वय से पार्टी के कार्यों को और गति मिलेगी।
-बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। संगठन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, दायित्वों की समीक्षा तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, पदमा देवांगन, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, नवीन पवार, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, कार्यालय प्रभारी मदन वढई, मंडल प्रभारी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन, विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, हरीश चौहान, मनमोहन शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय तिवारी, मंडल महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, मनु साहू, मौसमी ताम्रकार, राकेश दुग्गड़, भूपेंद्र साहू, अनिल यादव, वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन एवं एल्डरमैन कांतिलाल जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.