होम / दुर्ग-भिलाई / रिसाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी
दुर्ग-भिलाई
-केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की मौजूदगी में बूथ क्रमांक 103 पर हुआ आयोजन
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का रविवार को दुर्ग जिले में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण किया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में रिसाली के कृष्ण टॉकीज रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में बूथ क्रमांक 103 पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, मंडल भाजपा अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल तथा बूथ अध्यक्ष भुवन चटर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-नगर निगम चुनाव को लेकर लिया संकल्प
‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण के बाद बूथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ अध्यक्ष भुवन चटर्जी ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर एवं सभी 40 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए संकल्प लेने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।
-प्रधानमंत्री ने मां भारती की सेवा को समर्पित किया जीवन : सावित्री ठाकुर
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की उपलब्धियों, संस्कृति, परंपराओं और समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा के लिए समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि 138वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ के संदर्भ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का उल्लेख किया। इसके साथ ही जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों से ऑनलाइन स्व-गणना में भाग लेने का आह्वान किया।
ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पोषण माह के दौरान विभिन्न राज्यों में चलाए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की चर्चा करते हुए स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों और पोषण ट्रैकर के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं की देखभाल के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।
-पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर : जगन्नाथ पाणिग्राही
भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी। इनमें असम के सोनाई रुपाई वन्यजीव अभयारण्य में हाथियों की वापसी, पिग्मी हॉग संरक्षण तथा सुंदरबन में मैंग्रोव संरक्षण जैसे प्रयास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी है।
-नशामुक्त युवा अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले विषयों पर संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का उल्लेख करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। अभियान में MY Bharat, NSS, शैक्षणिक संस्थानों तथा सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों की भागीदारी का भी उल्लेख किया गया।
-स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवला उत्पादों तथा महिला स्व-सहायता समूहों के प्रयासों का उदाहरण भी बताया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ में व्यक्त विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक सरोकार, युवा जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.