खास खबरें

सेवा संकल्‍प अभियान-आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

600250920261307381001947813.jpg

दुर्ग।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत परियोजना भिलाई-1 के परिक्षेत्र मरौदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2, तेलुगुपारा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, राजू जंघेल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिखा तिवारी, पार्षद सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित महिला हितग्राही, बच्चे एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, जबकि महिलाओं के लिए रंगोली एवं खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन एवं उनकी विधि की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु को ‘हमर सुग्घर लइका’ के रूप में प्रदर्शित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं महिलाओं को विधायक ललित चंद्राकर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती पद्मजा सिन्हा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं अपने अनुभव भी साझा किए।
इस दौरान केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों की सहभागिता रही। परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.