रायपुर

Breaking: चंदनडीह में जलभराव से रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

487250920260620111010367601.jpg

 

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। यातायात का दबाव कम करने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यातायात पुलिस ने विशेष रूप से भारी वाहनों और रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों के लिए अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर, अमलेश्वर होते हुए रायपुर पहुंचने का मार्ग निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर होते हुए रायपुर जा सकेंगे।

ट्रांसपोर्ट नगर और भिलाई क्षेत्र के वाहनों के लिए मार्ग

ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहनों को अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी, उरला और बिरगांव होते हुए रायपुर जाने की सलाह दी गई है।

वहीं भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए उतई, सेलूद, फूंडा और मोतीपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

दुर्ग यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें। संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें।

पुलिस ने नागरिकों से प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक रूप से प्रवेश करने से बचने की अपील करते हुए कहा है कि इससे यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.